बांदा। डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकने व एक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत भुसासी में सामुदायिक शौचालय में फर्श, टाइल्स, सीट, फ्लैशर, वाशबेसिन, पानी की टंकी, रैंप व टैंक का निर्माण नहीं किया गया है।
ग्राम पंचायत गजपतिपुर खुर्द में शौचालय का निर्माण नींव स्तर तक ही हुआ है। सचिव प्रमोद कुमार का वेतन रोक दिया गया। जसपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत लसड़ा व सिकहुला में शौचालय का निर्माण अधूूरा होने पर सचिव पूजा सिंह और कमासिन ब्लाक के ग्राम पंचायत अमेढ़ी व सांड़ासानी में शौचालय का निर्माण महज छत स्तर तक किए जाने पर सचिव संजय द्विवेदी का वेतन रोका गया है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। विकास खंड बबेरू के ग्राम पंचायत अरथरा, धनसौल, पेस्टा में शौचालय का निर्माण छत स्तर तक कराए जाने पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। 25 फरवरी तक फर्श, टाइल्स, सीट, फ्लैसर, वाशबेसिन, पानी की टंकी, रैंप व टैंक का निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।