फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : फायरिंग से देवी पंडाल में किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। देवी प्रतिमा पंडाल में चल रहे भजन-कीर्तन के बीच देर रात किसी व्यक्ति द्वारा किए गए बंदूक से दो फायर में एक किशोर घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई है। परिजन और गांव के लोग गोली लगना बता रहे हैं, लेकिन पुलिस गोली से इनकार कर रही है। किसी और चीज से लगी चोट बता रही है। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव में गुरुवार की रात करीब 10 बजे नहर की ओर से की गई फायरिंग में पंडाल के बल्ब चकनाचूर हो गए। साथ ही अमर सिंह (15) पुत्र छेदीलाल रैकवार के सिर में घाव हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक बंदूक का छर्रा लगा है। पंडाल में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने पूछताछ के बाद कहा कि नहर के उस पार से किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग की संभावना है। घायल किशोर को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ धारा 307 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्थिति सामान्य है। एहतियातन दो दरोगा और तीन सिपाही की ड्यूटी गांव में लगाई गई है। यह भी कहा जा रहा है कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए यह हरकत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें