फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना में स्नान करते समय किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। साथियों के साथ यमुना में स्नान करने गया किशोर गहराई में समा गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी सोमदत्त (17) बुधवार को अपने साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया। वहां मौजूद मल्लाहों व गोताखोरों ने उसे पानी से निकाला। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तीन बहनों गुड़िया, नीतू व अंशु के बीच एकलौता भाई था। वह जय दुर्गे इंटर कॉलेज वीरा गांव में 11वीं का छात्र था। घर में मां ऊषा देवी हैं। कमासिन थाना एसएसआई विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें