फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 26 सूत्री मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के ऑनलाइन स्थानांतरण विसंगति दूर कर नियमित करने, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को उच्चतर शिक्षा आयोग में विलय के निर्णय को वापस लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के स्वरूप को यथावत रखने की मांग की गई। इसके साथ ही शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाचार्य की भर्ती लिखित परीक्षा से कराई जाए और एलटी ग्रेड के शिक्षकों को इंटर कॉलेज में आवेदन करने का अवसर मिले। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही वेतन संबंधित मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान धरने में प्रांतीय मंत्री केदार वर्मा, अध्यक्ष जानकी शरण, जिला मंत्री मोहम्मद बाकर, शिक्षिका शशि प्रभा, अर्चना, प्रमोद कुमारी, साधना, सोनम, शहजादी बेगम, अंजना, बबीता चौहान, शोभा शुक्ला, दिलीप कुमार शुक्ला, प्रेम सिंह, राजीव कुमार, माता प्रसाद तिवारी, प्रणय कुमार, भूपेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें