फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम ने ली बच्चों की क्लास, गंदगी पर भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दोनो प्राथमिक विद्यालय पनगरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गोखिया का औचक निरीक्षण किया। महुुआ ब्लाक के पनगरा के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में घास, गंदगी व कक्षों में अंधेरा देख भड़क गई। सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 8 बजे प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। जिलाधिकारी ने कक्षा प्रथम साहिल से नाम पूछा व श्यामपट पर नाम लिखवाया। अन्य बच्चो से 2 और 3 का पहाड़ा सुना। शिक्षकों को मेहनत और लगन से पढ़ाने की हिदायत दी। प्रधानाध्यपिका रचना वर्मा और शिक्षामित्र कांती देवी से पठन पाठन सहित रजिस्टर में दर्ज छात्रांकन का ब्यौरा मांगा और डीबीटी की जानकारी ली। रसोइया रुक्मिणी देवी ने बताया कि रोजाना मीनू के मुताबिक भोजन बनाया जाता हैं। विद्यालय परिसर में स्थापित आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा केन्द्र में विद्युत कनेेक्शन कराये जाने के निर्देश दिये।इसके बाद हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय पहुची। गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गोखिया में डीएम ने कक्षा-6,7 व 8 के बच्चों से गणित के फार्मूले एवं वर्ग मूल निकालने की विधि की जानकारी ली। बच्चों से कहा कि स्कूल अवश्य आयें और घर पर भी छुट्टी के बाद पढाई करें। बाद में खेल-कूद करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या, उपजिलाधिकारी विकास यादव, प्रधानाध्यापक गुलनाज सिद्दीकी, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें