फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गड़ा धन मिलने का लालच देकर तांत्रिक ने किशोरी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। गांव में गड़ा धन मिलने का लालच दिखाकर ढोंगी तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी जब चार माह की गर्भवती हो गई तो उसके पिता को जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ बबेरू कोतवाली में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके गांव में बीते फरवरी माह में जलालपुर गांव के शंकर आरख और रामदीन ने आकर बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक मंदिर में माधवपुर के महाराज व परसौली गांव के तांत्रिक निरंजन दास श्रीवास्तव उर्फ नीरज महाराज आए हैं। वह गड़ा धन निकालने का काम गारंटी से करते हैं। यह सुनकर वह निरंजन दास के पास पहुंचा। उसे निरंजन दास ने बताया कि गांव के एक खेत में धन गड़ा है। उस धन को खींचकर वह ला सकता है। इसके लिए कजरी लगाने की आवश्यकता पड़ेगी।



कजरी के लिए वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को अपने साथ वहां गया। वहां निरंजन दास ने उसकी बेटी की आंखों में कजरी लगाई और सभी को कुटिया से बाहर कर दिया। कुटिया के अंदर निरंजन दास ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने बताया कि वह निरंजन दास के बहकावे में आकर बार-बार अपनी बेटी को कुटिया में लेकर जाता रहा। वहां बाबा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने उसकी बेटी को धमकाया था कि अगर किसी को कुछ बताई तो पूरे परिवार का सर्वनाश कर देंगे।
विज्ञापन




12 जून को उसे जानकारी हुई कि उसकी बेटी चार माह की गर्भवती है। उसने अपनी बेटी से पूछा तो वह निरंजन दास की करतूत बताई। बबेरू कोतवाली थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी तांत्रिक को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें