बेटी के साथ छेड़छाड़ का उलहना देने गए पिता को आरोपी
युवकों ने घर में घुसकर जमकर पीटा। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार नाबालिगों
को थाने में बैठा रखा है। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो भाई समेत चार
लहूलुहान हो गए।
अतर्रा में नरैनी रोड गैस एजेंसी के नजदीक रविवार
की शाम केशव गुप्ता के घर आधा दर्जन युवकों ने धावा बोल दिया। उसकी जमकर
पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने हवाई फायर भी किए।
सूचना पर पहुंचे
सीओ राजेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष जानकीशरण वर्मा ने घायल को सीएचसी में
भर्ती कराया। पुलिस घटना के समय केशव के घर के नजदीक मौजूद बउवा (14) पुत्र
राजा रैकवार, छोटू (13) पुत्र कमलेश कुमार, बउवा (16) पुत्र रामस्वरूप से
पूछताछ कर रही है।
घायल केशव ने बताया कि युवकों ने रास्ते में
उसकी बेटी से अश्लीलता की। उधर, अतर्रा थाने के वकीलन पुरवा (तुर्रा)
निवासी छोटा (35) को रविवार की शाम अज्ञात आधा दर्जन लोगों ने पीटकर
लहूलुहान कर दिया। छोटा ने बताया कि वह चाय की दुकान किए है।
घर
लौटते समय दबंगों ने लेन-देन के विवाद में पीट दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी
में दाखिल कराया। मर्दननाका निवासी संजय (20) पुत्र केशव श्रीवास को
सोमवार को दोपहर उसके पांच साथियों ने क्योटरा ले जाकर लात और तमंचे की बेट
से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
बीच-बचाव में आए संजय का बड़ा भाई
तुलसी (35) और साथी हमीद (36) भी घायल हो गए। घायल संजय के मुताबिक हमलावर
उससे जबरन मकान खरीदना चाहते हैं।