बीपी यादव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट
लीग मैचों में सोमवार को लकी स्टार ने सिंचाई विभाग टीम को 58 रनों से हरा
दिया। 4 विकेट और 36 रन बनाने वाले क्रिकेटर सुप्रीत त्रिवेदी ‘मैन ऑफ दि
मैच’ घोषित हुए।
जीआईसी ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में लकी
स्टार टीम ने टॉस जीता और निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। बल्लेबाज
संदीप ने 37 व सुप्रीत ने 36 रन बनाए। सिंचाई विभाग टीम के गेंदबाज फैजान व
अमित ने 2-2 विकेट लिए। यह पूरी टीम 35 रनों पर आल आउट हो गई।
सुप्रीत
को स्वामी शुक्ला व शैलेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उधर, रविवार को शाम
दूसरी पारी में हुए मैच में लीडिंग चैलेंजर्स ने न्यू डीएमसी क्लब को दो
विकेट से हराया। लीडिंग चैलेंजर्स ने 8 विकेट पर 84 रन बनाए। अजय धुरिया ने
25 रन बनाए। क्लब गेंदबाज राहुल ने 4 विकेट लिए।
न्यू डीएमसी क्लब
के बल्लेबाज 10 ओवर में ही आउट हो गए। चैलेंजर्स गेंदबाज अजय धुरिया को 4
विकेट मिले। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शब्बीर खान उर्फ जुगनू ने अजय को
‘मैन ऑफ दि मैच’ से पुरस्कृत किया। इसके पूर्व राष्ट्रगान के बाद टीमों का
परिचय लेकर फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव ने मैच शुरू
कराया।
अंपायर कमलेश राजपूत व रेहान खान, स्कोरर ऋषभ
श्रीवास्तव व दीपेंद्र रहे। कमेंट्री महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव ने की।
टूर्नामेंट संयोजक कमल सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरी पाली में
चंद्रशेखर आजाद क्लब व बीटी टाइगर्स के बीच मैच होगा।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ओपी मौर्या, फारुख अहमद, सचिन कर्ण, मोहिल सिंह, अमित सिंह, शरद त्रिपाठी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।