फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरक्षण के नाम पर हो रहा खेल बंद हो’

Sun, 06 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भी राजनीतिक दल क्षत्रिय समाज के साथ न्याय नहीं कर रहा। प्रोत्साहन न मिलने से समाज के नवयुवकों की प्रतिभाएं दब रही हैं। क्षत्रिय समाज पंचायत चुनाव में एक राय से प्रत्याशी तय करके अपने समाज का उम्मीदवार खड़ा करे। यह बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह ने तुलसी लाज सभागार में आयोजित समाज के सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित सम्मेलन में उमाशंकर सिंह कुशवाह ने कहा कि जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में क्षत्रिय समाज के तमाम प्रतिभावान युवक शिक्षा और नौकरी से वंचित हो रहे हैं। वोट की लोलुपता में राजनीतिक दल राष्ट्र के साथ अन्याय कर रहे हैं।

आरक्षण का पूरा लाभ संपन्न तबका ही उठा रहा है। बेहद गरीब और वंचितों के बच्चे मायूस हैं। अब यह खेल बंद होना चाहिए। क्षत्रिय समाज जाति आधारित आरक्षण का विरोध करता है। उन्होंने समाज के बुजुर्गों से कहा कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को संस्कारित और शिक्षित बनाकर देश सेवा के लिए तैयार करें।
विज्ञापन


कुरीतियों को रोकें। सम्मेलन में महासभा राष्ट्रीय महामंत्री बीएम सिंह गौतम, प्रदेश प्रचार मंत्री शिव कुमार सिंह तोमर सहित राम सिंह कछवाह, विवेक सिंह कछवाह, रमजोर सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, रामनरेश सिंह चौहान, जयकरन सिंह चौहान, बुद्धराज सिंह कछवाह, रामहित सिंह गौर, शिवकेश सिंह गौर, अनिल सिंह गौर, शिवमोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें