फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर ने जीता बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान

Sun, 07 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (केसीएनआईटी) की ओर से आयोजित बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान इस वर्ष हमीरपुर जनपद ने जीता है। शनिवार को इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित मेगा फाइनल में फैसला हुआ।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और उनका मनोबल बढ़ाने की मंशा से बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान (शिक्षा) आयोजित होता है। मेगा फाइनल में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत 10 जनपदों की टीमें शामिल हुईं।

टीमों के बीच दो राउंड खेले गए। पांच टीमों महोबा, जालौन, ललितपुर, फतेहपुर और पन्ना के बीच दो राउंड हुए। मंच पर लगी एलईडी स्क्रीन पर पूरा शो दिख रहा था।
विज्ञापन


बजर बजाकर सबसे पहले प्रश्नों का जवाब देना था। इसमें हमीरपुर टीम के आदर्श ज्योतिषी और हिमांशु कोष्टा अव्वल रहे। ललितपुर के सुरेंद्र निरंजन व वरुण कुमार जैन, फतेहपुर के भरत सिंह व अलंकृत सिन्हा, पन्ना से नमन साहू व सतीष चतुर्वेदी तथा जालौन से हर्षिता यादव व पुष्पेंद्र सेंगर की टीमें शामिल रहीं।

विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक और शील्ड व कप आदि दिए गए। निर्णायकोें में डॉ. विजय यादव व डॉ. संदीप सिंह शामिल थे।

केसीएनआईटी डायरेक्टर डॉ. आशीष आर पनत ने केसीएनआईटी स्टार्टअप की शुरुआत की औपचारिक घोषणा की। इसके तहत यहां के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। इंस्टीट्यूट के छात्र अजीत गुप्ता को आंटरप्रेंयार एवार्ड दिया गया।

चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने आभार जताया। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, सीए विजय गुप्ता, प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, हरीओम राठौर, जेपी कुशवाहा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें