फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति मेले में स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई करें : सीडीओ

Mon, 05 Jan 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भूरागढ़ दुर्ग में 14 जनवरी से लगने वाले दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि निरीक्षण कर शांति व सुरक्षा पुख्ता बंदोबस्त किए जाए।
विज्ञापन

बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने को यातायात पुलिस लगाई जाए। राजमार्ग में दुकानों/ठेलों को प्रतिबंधित किया जाए। नदी में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की जाए। नटबली महोत्सव में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की जाए। भूरागढ़ दुर्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित शहीद स्मारक में महिला एवं पुरुष सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए।
नदी में डूबने जैसी आपदा से निपटने के लिए गोताखोर व मोटर बोट आदि की व्यवस्था की जाए। रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा जाए कि वह मेला के दौरान केन नदी पुल से ट्रेनों को तेज हार्न व धीमी गति से निकाला जाए। लोक निर्माण विभाग दुरेडी रेलवे क्रासिंग से नटबली समाधि तक सड़क की मरम्मत कराए। मेले परिसर में सफाई कर्मी अपने परिचय पत्र एवं निर्धारित ड्रेस पहनकर ही कार्य करें।
विज्ञापन

स्थायी सामुदायिक शौचालय की स्थापना के निर्देश दिए। मेला परिसर पर कूड़े के उठान एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए। मेला परिसर, केन नदी पुल के आसपास कोई स्टंट करते नजर आए तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शीतलहर से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए।अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें