फोटो- 17 महिला थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व अपर पुलिस अधीक
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने महिला थाने व परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला संबंधित प्रकरणों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही पीड़ितों को प्रदान की जा रही सहायता व सुविधाओं की वास्तविकता को परखा गया। इस दौरान थाना कार्यालय सहित थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रोटेशन, आगन्तुकों के लिए शौचालय, पीने के पानी की सुविधाएं, प्रतिक्षाकक्ष की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
थाने के सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर सहित रिकॉर्ड रूम व उनके रख-रखाव आदि का अवलोकन किया। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ-साथ उनकी गोपनीयता का भी ध्यान रखते हुए उनके मामलों का जल्द निस्तारण करें।