बांदा। डीएम जे.रीभा ने मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कार्यालय नगर पंचायत बिसंडा का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही पर स्टाफ नर्स और एएनएम पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शिशु कल्याण उपकेंद्र उपकेंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हो रही थी। बताया गया कि छह गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का आरसीएच कार्ड व एचआईवी टेस्टिंग किट देने के निर्देश दिए। उपकेंद्र में रोशनी व फर्नीचर के निर्देश दिए।
इमरजेंसी वार्ड, जेएसवाई कक्ष, कंप्यूटर रूम, प्रसव कक्ष, परिवार कल्याण एवं जननी सुरक्षा कक्ष का निरीक्षण करते हुए उपस्थित स्टाफ नर्स एवं नर्सों को निर्देश दिए कि किसी भी महिला की डिलीवरी के 48 घंटे बाद ही अस्पताल से रेफर एवं छुट्टी की जाए।
महिलाओं का एचआरपी रजिस्टर चेक करते हुए विगत दो दिवस में किए गए प्रसव व जननी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किए जाने की जानकारी ली। लापरवाही मिलने पर स्टाफ नर्स व एएनएम कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण एवं उनके वेतन रोके जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। नगर पंचायत कार्यालय एवं एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया।
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बिसंडा को निर्देश दिए कि सभी नाले एवं नालियां वर्षा से पूर्व तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर) का निरीक्षण करते हुए कूड़े के निस्तारण को कहा। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी बृज किशोर सिंह को साफ-सफाई एवं मच्छरों से बचाव को फाॅगिंग कराने को कहा। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।