फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण अब 19 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल का 29 मार्च को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह अब 19 मार्च को होगा। गुरुवार को संगठन के छावनी स्थित मंडल कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त और जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ ने बताया कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इनमें व्यापारी भी शामिल हैं।
इसी के मद्देनजर शपथ ग्रहण की तिथि में परिवर्तन किया गया है। व्यापारियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। बैठक में संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्त, कमलेश गुप्त, संतोष अनशनकारी, अतुल मोहन, अभिषेक कुमार गुप्त, ज्वाला प्रसाद, गोपाल कृष्ण अवस्थी, स्वदेश शिवहरे सहित रागिनी मसुरहा, जागृति वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें