संबोधित करते स्वराज पैंथर अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने गुरुवार को यहां मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन और धरना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सरकारी योजनाओं में घोर अनियमितताओं के आरोप लगाए। कहा कि लगभग हरेक विभाग में रिश्वत का चलन है। पात्रों को अपात्र घोषित किया जा रहा है। दबंग और धनपतियों से पैसा लेकर गरीबों को पुलिस फंसा रही है।
ज्ञापन में भ्रष्टाचार रोकने, योजनाओं का गरीबों को शत-प्रतिशत लाभ, भ्रष्ट अधिकारियों की सीबीआई जांच, धारा 151, 107, 116 पर निष्पक्ष कार्रवाई, थानों में फरियादियों की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर, महासचिव फौजी राजबहादुर कुशवाहा, प्रदेश संरक्षक भोला प्रसाद वर्मा, बुंदेलखंड अध्यक्ष राजबहादुर सिंह भारतीय, महासचिव सुरेश कुमार वर्मा, सचिव राजबहादुर अनुरागी, मंडल अध्यक्ष केपी गौतम, जिलाध्यक्ष बाबू खां उर्फ नब्बू शाह, नगर अध्यक्ष वीर भवन सहित संत धर्मराज यादव, रामगोपाल वर्मा, रामकिशोर वर्मा इत्यादि शामिल रहे।