फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुवंशा डेरा से लुकतरा संपर्क मार्ग का हुआ सर्वे

Sat, 07 Mar 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 19 बीमार को चारपाई के सहारे उठाकर ले जाते ग्रामीण। फाइल फोटो
विज्ञापन
पैलानी। खप्टिहा कलां से सुवंशा डेरा तक संपर्क मार्ग का सर्वे हुआ है। सुवंशा डेरा से करहिया लुकतरा तक भी सर्वे किया गया। पीडब्ल्यूडी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही धन स्वीकृत होगा।
विज्ञापन

इससे उनकी वर्षों पुरानी परेशानी हल हो सकेगी। भाजपा के मंडल सेक्टर संयोजक महेंद्र सिंह गौतम और कृष्णराम द्विवेदी ने बताया। स्थानीय लोग वर्षों से इस मार्ग की मांग कर रहे थे। बरसात में कीचड़ भरे रास्ते ग्रामीणों की मजबूरी हैं। मरीजों को चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ता है। खप्टिहा कलां से सुवंशा डेरा तक 2.80 किमी मार्ग है। सुवंशा डेरा से करहिया लुकतरा तक साढ़े दस किलोमीटर मार्ग है। कुल करीब 13 किमी लंबा यह मार्ग कई गांवों को राहत देगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें