फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुपर इंडियन ने पैंथर को 26 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। कस्बे में प्रारंभ हुए वीसीएल सीजन-1 के क्रिकेट मैच में बुधवार को सुपर इंडियन और सुपर पैंथर के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर इंडियंस ने निर्धारित 12 ओवरों में 109 रन बनाए। संतोष कुमार ने 16 गेंदों पर 18 रन और जीतू ने 33 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। राकेश ने भी 21 गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ 33 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर पैंथर के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते गए और पूरी टीम 83 रनों पर सिमट गई। इस तरह सुपर इंडियन ने 26 रनों से मैच जीत लिया। 55 रन बनाने और तीन कैच पकड़ने वाले जीतू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर शिवा और सौरभ रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी शारदा द्विवेदी और सुरेंद्र, सचिन श्रीवास्तव ने निभाई। डॉक्टर देवेंद्र गोयल व नितिन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें