फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो स्कूल खुले कक्षाएं आबाद

Tue, 06 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार से एक पखवारे तक बंद रहे स्कूल-कॉलेज मंगलवार को फिर आबाद हो गए। इस बीच पढ़ाई से मन उचाट हो चुके ज्यादातर छात्र-छात्राएं कक्षाओं के बजाए ग्राउंड पर धूप में गपशप में मस्त रहे।
विज्ञापन


मासूम बच्चे की खिलखिलाते कानवेंट स्कूल भी गुलजार हो गए। उधर, लगातार तीसरे दिन भरपूर धूप निकलने से मौसम में और सुधार हुआ है।  भीषण ठंडी की वजह से 22 दिसंबर से स्कूलों में शीत अवकाश चल रहा था।

मंगलवार को सुबह से शहर की सड़कों पर स्कूली वाहनों के हार्न गूंजने लगे। अब तक रोजाना लंबी नींद उड़ाने वाले छात्र-छात्राओं की सुबह भी जल्दी हुई। विद्यावती निगम मेमोरियल, सेंट मैरी, सेंट जार्ज समेत अन्य पब्लिक स्कूलों की कक्षाएं मासूमों से भर गईं। इंटर कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से मौसम की आपबीती सुनाई और सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज पछुवा हवाएं ठंड का एहसास कराती रहीं, पर तेज धूप में मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें