फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 17 अप्रैल से जबलपुर से हरिद्वार चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कही घूमने का प्लान बना रहे तो जरा सी भी चिंता न करें। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने वाले यात्रियों के मद्देनजर छह से अधिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, कुछ का करने जा रहा है। इनमें से एक जबलपुर-हरिद्वार बांदा से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंंधक के जन संपर्क अधिकारी (झांसी) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी मंडल में छह समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से एक जबलपुर-हरिद्वार के बीच 17 अप्रैल से साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। इसका संचालन 31 जुलाई तक होगा। यह पहली जुलाई तक 16 फेरे लगाएगी। 17 अप्रैल से चलने वाली ट्रेन संख्या 02192 जबलपुर से शाम को 6:55 बजे चलेगी। 8:13 बजे कटनी, 9:08 मैहर, 9:40 बजे सतना, 11:10 चित्रकूट धाम कर्वी रात 11:10 बजे और 12:10 पर बांदा जंक्शन पहुंचेगी। भरुआ सुमेरपुर, कानपुर, उन्नाव, बलमा जक्शन, बरेली, नजीबाबाद, लकसर के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से ट्रेन संख्या 02192 शाम 4:20 बजे चलेगी। इन्हीं स्टेशनों से होते हुए 5:52 बजे बांदा व दोपहर 11:15 बजे जबलपुर पहुचेगी। इस ट्रेन में 17 बोगिया होगी। एसी सेकेंड की दो, थर्ड एसी की पांच, स्लीपर की आठ, जनरल की दो और एसएलआर की बोगी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें