फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोच्च अंकों के साथ सुकृति बनीं टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीबीएसई बोर्ड इंटर की परीक्षा में विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा सुकृति श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन किया। 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी मेधा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को विद्यालय में सुकृति को सम्मानित किया गया। बताया गया कि चित्रकूटधाम मंडल में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय को यह गौरव लगातार तीसरी बार मिला है। सुकृति के पिता गोविंद श्रीवास्तव हैं। मां तृप्ति खरे परिषदीय विद्यालय में हेड मास्टर हैं। विद्यालय के मो. अर्सलान, पलक सिंह और शैली जैन ने 96 फीसदी अंक हासिल किए।
अंजलि द्विवेदी, शजल वर्मा और शिवांशु गुप्ता 95.4 फीसदी अंकों के साथ मेधावी बने। स्कूल के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम और प्रधानाचार्य डॉ. संगीता लमगोड़ा, निदेशक पी रथ ने शाबासी दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, बसपा नेता प्रदीप वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रामेंद्र लाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें