फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में अर्षित व सीनियर में सुधा विजेता

Sun, 10 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नटराज म्यूजिक चैलेंज-2016 के सेमी फाइनल में शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अर्षित पालीवाल विजेता व अंजली वर्मा उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में सुधा विजेता व हर्षित उप विजेता रहे।
विज्ञापन


कालूकुआं स्थित नटराज संगीत महाविद्यालय में तबला वादन जूनियर वर्ग में चंद्रप्रकाश प्रथम व गौरव वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में श्रेया निगम प्रथम व करुणा शंकर द्वितीय रहे।

कथक नृत्य में 15 कलाकार शामिल हुए। अमृता अनुरागी प्रथम तथा आरोही पाठक दूसरे स्थान पर तथा आवृत्ति श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, कृतिका अनुरागी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग कथक प्रतियोगिता में उर्वशी विजेता तथा प्रगति सक्सेना उप विजेता रही। निर्णायक योगेश सिन्हा, नंद किशोर, उमाकांत, शत्रुघ्न शुक्ला व ओमकार रहे।

अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र सिंह, उपभोक्ता फोरम जज भूपेंद्र शुक्ला, चेयरमैन महोबा पुष्पा अनुरागी ने उद्घाटन किया। अबोध सोनी, राज सिंह, संजय श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी, सत्यनारायण सोनी, दिनेश निगम, रियाज खां, शफीक खां, ज्ञानदीप, नीलम, स्नेहलता, रोशनी, अर्चना पाठक, धनंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें