फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रबंधक व शिक्षक सम्मानित

Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। रतननाथ इंटर कालेज, रसिन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रबंधक व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. योगेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने पूर्व प्रबंधक व पूर्व सांसद रामनाथ दुबे को श्रीमद्भागवत गीता, स्मृति चिह्न व शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


रिटायर्ड शिक्षक कृपाशंकर व भागवत विश्वकर्मा भी सम्मानित हुए। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के लिए कालेज के योगदान की सराहना की। टीचर अशोक कुमार द्विवेदी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

संचालन संस्कृत पाठशाला गौशाला के प्राचार्य डा. रामसुजान त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य डा.राजीव पाठक ने आभार जताया। प्रबंधक राजेश द्विवेदी, रमाकांत पाठक, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी, कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें