फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर जाने से रोका तो फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मामा के घर जाने को लेकर पति से नोकझोंक के बाद युवती फांसी पर झूल गई। घटना के पति सत्तू लेने चला गया था। फिलहाल मायके वालों ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की बात कही है। दूसरी घटना में बीमारी से आजिज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव स्थित सूखा तालाब क्योटरा निवासी सुरेश निषाद ने सविता (30) ने मंगलवार की सुबह सीलिंग हुक में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के समय वह अकेले थी। पति सत्तू लेने चक्की गया था। पति ने बताया कि वह अपने मामा के यहां जाना चाहती थी। अमावस्या पर घर में रहने को कहकर वह बाजार चला गया। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। उसके दो बेटा व एक बेटी है। मृतका के पिता रामलाल (मिरजापुर, मरका) का कहना है कि पुत्री के आत्मघाती कदम उठाने के कारण की उसे कोई जानकारी नहीं है।
उसके तीन बच्चों की देखभाल का सवाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे कोई निर्णय लेंगे। फिलहाल उन्होंने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाए। दूसरी घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरंहुटा गांव में सोमवार की सुबह नासिर की बेटी यासमीन (30) ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। भाई कमाल का कहना है कि वह अविवाहित थी। काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। तीन भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें