बांदा। जिला पंचायत वार्ड 19 से प्रसपा समर्थित प्रत्याशी व गिरवां गांव निवासी राजाराम श्रीवास उर्फ पट्टू ने डीएम व एसपी को अर्जी देकर चुनावी रंजिश के चलते दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। कहा कि चुनाव लड़ने से प्रभावशाली लोग रंजिश मान बैठे। सोमवार की देर रात उसकी टायर-ट्यूब की दुकान में किसी ने आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में उसकी दोनों दुकानें जल गईं। लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान बताया। उसने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने और मुआवजा की मांग की।