बहादुर बालकों को सम्मानित करते एसडीएम पैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खप्टिहकलां। अक्षय तृतीया पर केन नदी में डूब रहीं चार बालिकाओं और एक बालक की जान बचाने वाले छात्र संत कुमार और शीलू को एसडीएम पुष्पराज सिंह ने तहसील में एक-एक हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। परमहंस रणछोड़दास इंटर कालेज में पढ़ने वाले इन छात्रों के टीचरों, प्रधानाचार्य आनंद किशोर लाल और प्रबंधक हरिभजन गुप्ता व व्यायाम शिक्षक ज्ञानचंद्र को बधाई दी।
एसडीएम ने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर बच्चियों को बचाने वाले छात्रों को राज्य वीरता पुरस्कार के लिए डीएम को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे। समारोह में तहसीलदार अजय सिंह समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।