फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र कल्याण निधि से यूनिफार्म बांटा

Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में समारोह आयोजित कर 110 गरीब छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म और स्वेटर बांटे गए। विधायक विशंभर सिंह यादव, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार सिंह, प्रबंधक राजेश अग्रहरि व अध्यक्ष अवधेश गुप्त ने छात्रों को यूनिफार्म और स्वेटर बांटे।
विज्ञापन


विधायक ने छात्र कल्याण निधि से गरीब छात्रों को गर्म कपड़े वितरित करने की सराहना की। संचालन राजेश तिवारी ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया।

शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद व प्रबंध समिति सदस्य शिवआसरे गुप्ता, गंगा सोनी, सौरभ शिवहरे, माता प्रसाद शिवहरे समेत टीचर व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें