बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज के एनएसएस सात दिवसीय शिविर में शुक्रवार को चौथे दिन यूथ फ्रेंडली सेंटर और क्यू क्लब ने दरी मोहाल और बारी मोहाल में जन जागरूकता अभियान चलाया। पहले सत्र में छात्राओं ने घर-घर जाकर नशीले पदार्थों के नुकसान बताए।
किशोरी और महिलाओं को अपनी बात सहज ढंग से कहने के टिप्स दिए। उनकी समस्याएं पूछीं। नशाबंदी से संबंधित नुक्कड़ नाटक किया। विभा अवस्थी, जय लक्ष्मी विश्वकर्मा, शबीना बानो, शोभा देवी, ऐमन फहीम, मंतशा, आफरीन, यासमीन शामिल रहीं।
दूसरे सत्र में पूर्व प्रधानाचार्य शाहिदा बेगम ने नशीले पदार्थों के नुकसानों से आगाह किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.सबीहा रहमानी ने महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री बांटी। शिविर विश्राम स्थल की गृह स्वामिनी नसीम हक ने सहयोग दिया।