बांदा (अतर्रा)। नारी सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित है। शिक्षित वर्ग खासकर छात्र-छात्राएं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मदद करें। यह बात शिक्षा राज्य मंत्री रजनी ने अतर्रा डिग्री काॅलेज में महिला सशक्तीकरण की विविध आयाम विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि गरीब तबका एक ऐसा भी है शिक्षित कम होने से योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा है। शिक्षित वर्ग का दायित्व है कि वह योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी मदद करें। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. योगेंद्र कुमार ने बताया कि कालेज में शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी से पठन पाठन में दिक्कत हो रही है। मंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
काॅलेज के प्रोफेसर डा. प्रीति जायसवाल, डा. सतीश चंद्र श्रीवास्तव, डा. मैत्रीय सिंह, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. नीलम सिंह, भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रजना उपाध्याय, संगठन मंत्री वृजनंदन आदि मौजूद रहे। उधर, राज्यमंत्री ने बांदा के राजकीय मेडिकल काॅलेज में विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में भी शिरकत की और मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता सहित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूूद रहे।