फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश फार्म शुल्क में इजाफा पर भड़के छात्र

Tue, 14 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश फार्म का मूल्य दो गुना करने पर छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। सोमवार को जेएन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। वे बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग करते रहे।
विज्ञापन


सपा छात्रसभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम नारायण त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने सुबह कॉलेज में हंगामा किया। उनका कहना था कि पिछले वर्ष प्रास्पेक्टस की कीमत 200 रुपये थी। इस वर्ष इसकी कीमत 400 रुपये कर दी गई है।

जबकि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 20 और अतर्रा पीजी कॉलेज में मात्र 100 रुपये में प्रवेश फार्म दिए जा रहे हैं। प्राइवेट कॉलेज भी ढाई सौ रुपये में प्रवेश फार्म दे रहे हैं।  छात्र नेता सनत कुमार ने कहा कि एडमीशन शुल्क में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष बीए द्वितीय वर्ष में 730 रुपये शुल्क थी। इस वर्ष 950 रुपये लिए जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, दिनेश यादव, राजन चंदेल, योगेंद्र यादव, वसीम अहमद, सत्येंद्र मिश्रा, जुबैर खान, अमित कुमार, सुधीर चौरसिया, गौरव गुप्ता, योगेंद्र कुमार, समीक्षा परिहार, रीता विश्वकर्मा, समीक्षा वर्मा मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें