फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रों ने रैली निकाल दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प

Fri, 07 Aug 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने कस्बे में जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुमन यादव, नोडल अधिकारी डाॅ. बालगोविंद तिवारी, डाॅ. महेंद्र सिंह, डाॅ. ऋचा सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें