रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी पिलाते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड ने रेलवे स्टेशन में शिविर लगाकर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। अमावस्या पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं को ये छात्र तीन दिन तक स्टेशन में ठंड पानी पिलाएंगे।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी व स्काउट छात्रों ने प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में बृहस्पतिवार को गर्मी में प्यासे भटक रहे यात्रियों का ठंडा पानी पिलाया।
शिविर का उद्घाटन डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने कुछ यात्रियों को पानी पिलाकर किया। एनसीसी चीफ आफीसर मंगल प्रसाद की अगुवाई में एनसीसी कैडेट और जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट वाणीभूषण द्विवेदी के नेतृत्व में स्काउट छात्रों ने अमावस्या के मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह पौशाला तीन दिन तक चलेगी। छात्र अमावस्या में चित्रकूट आने-जाने वाले व अन्य यात्रियों को शीतल जल पिलाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री देशराज सिंह समेत छात्र अनुज प्रजापति, विपिन द्विवेदी, संजय, निखिल, अजय सिंह, श्रीकांत, रंजीत कुमार, ज्ञानेश्वर प्रजापति, वीर बहादुर यादव, सत्य प्रकाश साहू, प्रद्युम्न तिवारी, ओम हरि मिश्रा, रोहित तिवारी, अजय कुमार, सत्येंद्र साहू आदि सहयोग में रहे।