बबेरू। विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली सजाई। अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में नीरजा, काव्यांजलि, शिवानी, अनुराधा अव्वल रहीं।
रोशनी व संजना दूसरे और सोनालिका तथा सत्यम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल वर्ग में संजय पटेल व राजेश कुमार प्रथम, राखी पटेल व पूजा पांडेय द्वितीय और शीतल तथा अंजली सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
इंटरमीडिएट वर्ग में धर्मवीर व लवलेश प्रथम, कोमल, प्राची शिवहरे व अनामिका द्वितीय और कुलदीप व कुलदीप (द्वितीय) तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में शिववीर सिंह, विनोद कुमार, पूजा त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद शामिल रहे। प्रतियोगिता में 97 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
प्रबंधक विशेश्वर पांडेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी समेत टीचर राजेंद्र प्रसाद पटेल, राजेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रजनीश गुप्ता, दीपक, मनीष व तमाम अभिभावक मौजूद रहे।