राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : संवाद
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सावन व कजरी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बुंदेली लोकगीतों ने अतिथियों का दिल जीता।
झलकारी बाई सभागार में प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता व कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. ज्योति मिश्रा ने सावन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सावन गीत, कजरी, सांस्कृतिक नृत्य और बुंदेली लोकगीत आदि की शानदार प्रस्तुत दी। प्रो.दीपाली गुप्ता ने कहा कि सावन महोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और सामाजिक एकता का उत्सव है। यह मन और तन दोनों को शुद्ध करने वाला पर्व है, जो लोक जीवन में नई उमंग भरता है।
रंगारंग कार्यक्रमों के बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें कंचंन ने प्रथम, अंतिमा ने द्वितीय व प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ अंकिता तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो.जितेंद्र कुमार, डॉ.जय कुमार चौरसिया, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. सपना सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ.आलोक भारद्वाज, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ.राम नरेश पाल, डॉ.सचिन मिश्रा,डॉ.आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।