फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से कटी सड़क, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बनई पुरवा में बारिश से कटी हुई रोड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़क कट गई। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की, फिर भी मार्ग ठीक नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन




पिछले दिनों हुई भारी बारिश से तेंदुरा गांव के मजरा बनईपुरवा की मुख्य सड़क लगभग पांच मीटर तक कट गई थी। 10 दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान रामलाल जयन ने बताया कि मार्ग दुरुस्त कराने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सड़क कटने से बनईपुरवा से अतर्रा, बिसंडा, ओरन, तेंदुरा सहित अन्य गांवों का संपर्क बाधित है। लोग दूसरे रास्तों से आते-जाते हैं।
्रग्रामीण चुन्नू, राजकरण, दिलीप आदि का कहना है कि रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें