फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 16 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नरैनी क्षेत्र में रविवार रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गांव बहुरेटा निवासी अजय (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसका साथी मोहित (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे।
नरैनी इंस्पेक्टर के मुताबिक अजय करतल स्थित डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। यह हादसा जोया धर्मकांट के नजदीक हुआ। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन

बोलेरो एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। उसने ओवरटेक कर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें