फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ में कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोचिंग संचालक ने किशोरी को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। एक घंटे तक बंधक बनाए कखा। किसी से न बताने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एक कोचिंग संचालक ने 11वीं की छात्रा को एक्स्ट्रा क्लासेज बताकर दोपहर तीन बजे कोचिंग सेंटर बुला लिया। वहां अन्य छात्र-छात्राएं नहीं थे। कोचिंग संचालक बृजेश तिवारी ने कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर ली और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। मोबाइल फोन पर एमएमएस भी बनाया। लगभग एक घंटे तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। किसी से
बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर जाने दिया।

घर पर पहुंचकर छात्रा ने मां से पूरी दास्तान बताई। मां ने छात्रा के पिता को इसकी जानकारी दी। मंडल कारागार में तैनात पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दबिश देकर कोचिंग संचालक बृजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर कोचिंग संचालक के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट सहित छेड़छाड़, बंधक बनाने, अश्लील एमएमएस बनाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें