बांदा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम में मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, मम्मी-पापा, बाय लिखकर 10वीं के छात्र के अपने खेत में बने कमरे में फंदा लगा लिया। उसी दौरान पोस्ट पढ़कर उसका भाई व अन्य परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी कर दी है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी सूरज (17) बांदा के एक प्राइवेट कॉलेज में 10वीं का छात्र है। इन दिनों स्कूल की छुट्टी होने के चलते वह अपने गांव में था। गुरुवार की देर शाम उसने शराब के नशे में इंस्ट्राग्राम में पोस्ट डालकर कि मैं सुसाइड कर रहा हूं। मम्मी-पापा बाय. घर के पास ही स्थित खेत में बने कमरे में फंदा लगा लिया।
उसके बड़े भाई विकास ने उसकी पोस्ट को देखा तो भागकर वह खेत में बने कमरे में गए। वहां सूरज को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई विकास ने बताया कि वजह नहीं पता उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि घरेलू वजह से फंदा लगाया था। अब उसकी हालत सही है।