फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से छात्र की माैत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्कूटी से गांव जा रहे दो छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोस्तों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां एक छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, दूसरे को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी संदीप यादव (20) बांदा में कालू कुआं मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर दोस्त मरका गांव निवासी राधेश्याम के साथ रहता था। वह एचएल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। बुधवार को अमलोखर गांव जाने के लिए दोस्त मरका गांव निवासी धनंजय यादव (21) के पास स्वराज काॅलोनी स्थित कमरे पर आया था। यहां से संदीप और धनंजय दोनों स्कूटी से अमलोखर गांव के लिए निकले थे।
पुलिस लाइन स्थित विकास भवन के पास एफसीआई गोदाम आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां संदीप यादव ने दम तोड़ दिया। धनंजय को भर्ती कराया गया है। पिता अर्जुन यादव ने बताया कि संदीप दो भाई व तीन बहन में बड़े थे। घर में मां सहोद्रा देवी हैं।
विज्ञापन

पिता खेती किसानी करते हैं। पास चार बीघा जमीन है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें