फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के करंट से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में बटाईदार किसान इच्छाराम प्रजापति के पुत्र महेश (19) की शनिवार को सुबह खेत में ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर के करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। खेत स्वामी जयराम सिंह सहित ग्रामीणों का कहना है कि महेश खप्टिहा कलां स्थित कालेज में इंटर का छात्र था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि लोहे का पाइप ट्रांसफार्मर में छू गया था। तभी घटना हुई। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि घटना की सूचना पर मिलने पर राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन

उधर, मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में सरोज (35) पत्नी धनकेश शुक्रवार की रात ससुराल में आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से घटना हुई। एक अन्य घटना में भूरागढ़ गांव में रोहित (24) ने शुक्रवार की रात घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें