फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा पेट्रोल पंप के पास रविवार रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी बाइक सवार सतीश पटेल (18) के पिता बच्चीलाल ने बताया कि बेटा बांदा शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह बांदा में बंगालीपुरा मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात साढ़े 10 बजे वह अपने मौसरे भाई महेंद्र के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बांदा से बाइक पर कैरी गांव के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिं ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें