फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुर्जुग गांव के झाड़ी का पुरवा निवासी गर्भवती राखी देवी (23) की संदिग्ध हालात में हरियाणा के गुरुगांव में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज में डेढ़ लाख की मांग को लेकर मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पति अरविंद सिंह ने बताया कि बदौसा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी राखी उसके रिश्ते की फुफेरी बहन थी। तीन साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते वह उसे अपने साथ ले गया था।
गुजरात के सूरत में मंदिर में शादी कर ली थी। इस बीच राखी के घर वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस पकड़कर बदौसा थाना ले आई थी। थाने से उन्हें पति-पत्नी की तरह रहने की सहमति मिल गई थी। इसके बाद अरविंद उसे लेकर सूरत चला गया था। वहां राखी के गर्भवती होने पर अरविंद उसे लेकर अपनी मौसी के घर हरियाणा के गुरुगांव गया था।
विज्ञापन

अरविंद के मुताबिक, पांच अप्रैल की सुबह राखी बाथरूम में पैर फिसल जाने से गिर गई थी। उसने राखी को पहले गांव के अस्पताल में दिखाया। डॉक्टरों ने उसे गुरुगांव के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
वह पांच अप्रैल की रात एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचा। यहां उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम करा रहा है। उधर, भाई पवन का आरोप है कि राखी के चेहरे, नाक मुंह, गले में चोट का निशान हैं। गिरवां थाने में राखी की मां ऊषा ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
गिरवां थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि राखी की मां ऊषा ने जहर खिलाकर हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत पुष्ट हुई है। बिसरा पिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें