सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावियों के सम्मान समारोह में प्रबंध समिति व प
- फोटो : BANDA
बांदा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति ने उन्हें शील्ड प्रदान की। प्रबंधक मनोज पुरवार और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार सिंह ने शुभकामनाए दीं।
सम्मानित मेधावियों में उत्कर्ष रावत (87 प्रतिशत) , अभिनव विश्वकर्मा (84), अमन सिंह (81.17), आयुष गुप्ता (80.66), प्रियांशु पाल (80.33) शामिल रहें। भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के सहमंत्री रामकिशोर शिवहरे भी मेधावियों को सम्मानित किया। प्रबंध समिति के महेंद्र भटनागर व सरिता सिंह उपस्थित रहीं।