फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं-महिलाएं शिविर में आज बनवाएं डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक ही छत के नीचे ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन का मौका छात्राओं और महिलाओं के लिए सोमवार (आज) रहेगा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में परिवहन विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाकर पात्रता रखने वाली छात्राओं और महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। अन्य कालेजों या आम महिलाएं/छात्राएं भी कैंप का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत परिवहन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को यह शिविर सुबह 10 बजे से राजकीय महिला डिग्री कालेज में लगेगा। परिवहन विभाग लाइसेंस आवेदन की आनलाइन औपचारिकताएं यहीं पूरी कराएगा। छात्राओं को लाइसेंस के लिए परिवहन कार्यालय जाने की झंझट से निजात मिलेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) एसएल गौड़ ने बताया कि उनके विभाग का स्टाफ अपने कंप्यूटर सिस्टम से ऑनलाइन आवेदन निर्धारित शुल्क में कराएगा। डिग्री कालेज प्राचार्य डा. दीपाली और एनएसएस मुख्य शाखा प्रभारी डा. सबीहा रहमानी महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए आयोजित हो रहे इस शिविर में पूरा सहयोग कर रही हैं।
डीएल के लिए पात्रता की शर्तें
एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। शिविर में छात्राओं को अपना आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट (जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो) और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना होगी। लर्निंग लाइसेंस आवेदन की ऑनलाइन फीस 350 रुपये जमा होगी। आवेदक छात्राओं को आनलाइन टेस्ट के लिए तिथि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें