फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल, आज से हो सकती है कार्रवाई

Thu, 07 Feb 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हड़ताल पर कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी राज्य कर्मचारी और शिक्षक लामबंद होकर हड़ताल पर रहे। अधिकांश कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। स्कूलों में भी पढ़ाई प्रभावित हुई। धरना सभा में पुरानी पेंशन बहाली मंच नेताओं ने कहा कि मांग पूरी न हुई तो 12 फरवरी के बाद हड़ताल बेमियादी हो सकती है। उधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि शुक्रवार से हड़ताली कर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन


विकास भवन में धरना सभा को संबोधित करते हुए मंच संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को मंच नेताओं की प्रदेश सरकार से वार्ता विफल हो गई है। सरकार ने किसी भी हड़ताली कर्मी पर दंडात्मक कार्रवाई की तो परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने कर्मचारी और शिक्षकों से कहा कि संगठित रहें। पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी। मंच अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। मांग पूरी न हुई तो 12 फरवरी के बाद बेमियादी हड़ताल होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और मिड-डे मील का बहिष्कार करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंडलीय महामंत्री जेके नायक, ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, राजस्व संग्रह अमीन संघ के रामकृष्ण त्रिपाठी, भुवनेंद्र यादव, हरवंश श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, महेंद्र द्विवेदी, अशोक कुमार सेठी, मुन्नीलाल गुप्ता, प्यारेलाल साहू, अंजना तिवारी, रति अहिरवार, पूनम यादव, गरुण देव, राजेश तिवारी, अनूप रावत, इंद्रवीर, मीनाक्षी, अर्चना, रशीदा खातून आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नरेंद्र कुमार सोनी ने किया। उधर, देर शाम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने भी हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। अब भी हड़ताल खत्म नहीं की गई तो शुक्रवार से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
बबेरू में हड़तालियों को एसडीएम ने दिया नोटिस 
बबेरू। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भी हड़ताल और धरना जारी रहा। उधर, दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी ने हड़ताल में शामिल राजस्व संग्रह अमीन संघ अध्यक्ष अंजनी कुमार, बबेरू तहसील अध्यक्ष रोमन सिंह को नोटिस जारी की है। कहा है कि शासन ने हड़ताल पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे उनके विरुद्ध दंडात्मक/कानूनी/विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

तहसील परिसर में शिवकरन तिवारी ने ईश वंदना से शुरूआत की। संयोजक मोहम्मद सरदार खां, समन्वयक आशुतोष गौतम, उमाशंकर मिश्रा, मइयादीन यादव, मुश्ताक अहमद, रामराज यादव, उमेश कुमार, सुनील कुमार यादव, उमेश तिवारी, कंधई प्रसाद, रामकुमार गुप्ता, राजकरन टैगोर, हरीश कश्यप, सावन कुमारी भारतीय, रईश रजा, अमित विश्वकर्मा, रविकरन सैनी, अरविंद कुमार आदि शिक्षक व कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। कहा कि प्रांतीय और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार हड़ताल जारी रहेगी। मंच अध्यक्ष कुलभाष्कर अग्रहरि ने कहा कि हड़ताली कर्मी सरकारी धमकी से भयभीत न हों। 

नरैनी। शिक्षक संघ अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों और शिक्षकों ने तहसील परिसर में धरस्त्रत्त्ना दिया और नारे लगाए। रजनी जैन, प्रज्ञा, रामकुमार यादव, सुनील कुमार वर्मा, रामचंद्र वर्मा, शिवचंद्र राजपूत, गणेश यादव, अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें