बांदा। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक हुई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेकर कार्यक्रमों को सफलता के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। कहा कि 2027 में सरकार बनाने के लिए बूथ मजबूत करें।
साहू ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना है। इसका लक्ष्य उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। भाजपा भारत माता की स्थापना और भारतीय दर्शन को विश्व तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओममणी वर्मा, राजकरन कबीर, जिला प्रवासी विनोद कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री परमजीत सिंह, रामपाल प्रजापति, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।