फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अरहर और ज्वार की दावत कर रहे अन्ना मवेशी

Tue, 20 Oct 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। तहसील क्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी अरहर और ज्वार की फसलों को अन्ना मवेशी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलों को चट कर जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुद्धराज यादव, अंकित सिंह और संत खेंगर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग दूध निकालने के बाद मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। यही मवेशी खेतों में घुसकर फसलों को चट कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि अन्ना मवेशियों के कारण दिन का चैन और रात की नींद छिन गई है।
रात-रात भर जगकर रखवाली करने के बाद भी फसलें सुरक्षित नहीं हैं। ग्राम प्रधान मैना देवी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कई बार मुनादी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद लोग मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें