Straw found under tin shed at the funeral site
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। सूडा (स्टेट अर्बन डेवेलपमेंट एजेंसी) की अपर निदेशक पूजा अग्निहोत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास, तालाब, कान्हा पशु आश्रय केंद्र, अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। अंत्येष्टि स्थल में टिनशेड के नीचे भूसा भरा होने पर नाराजगी जताई। टिन शेड के नीचे से भूसा हटवाने, सफाई कराने के साथ ही आसपास पौधे लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों को देखा। लाभार्थियों में सियापति, जानकी आदि से बात की। घूम रहे सुअरों और कुत्तों को पकड़कर कांजी हाउस भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, ईओ रामबदन, राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।