खेत से फसल काट कर लौट रही वृद्ध महिला की गला दाबकर हत्या कर दी गई। शव के आसपास घसीटने के निशान और चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के सरायं जदीद गांव में राजाबाई राजपूत (60) पत्नी रामकुमार बुधवार को अपने खेत फसल काटने गई थी। फिर नहीं लौटी।
परिजन उसकी तलाश में जुट गए। देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित बाबूराम के खेत में उसका शव मिला। गर्दन में उसी की साड़ी से फंदा कसा हुआ था। सीना और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव के आसपास खेत में घसीटने के भी निशान पाए गए। पुलिस ने शव का पोस्टमाटऱम कराया है।
कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका के देवर रमेशचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तफ्तीश की जा रही है। हत्या की पृष्ठ भूमि की वजह प्तफिलहाल पता नहीं चल सकी।