फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन रोका

Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जसपुरा में सीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव अनिल सागर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के सचिव और बांदा जनपद के नामित प्रभारी नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय सहित पैलानी में तहसील और जसपुरा में सीएचसी का निरीक्षण किया। डीआईओएस कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त न करने तक कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सचिव ने डीआईओएस कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से न रखने पर कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि कर्मचारियों का सेवा विवरण अपडेट रखा जाए। जीपीएफ पासबुक मांगने पर कर्मचारी सचिव को नहीं प्रेषित कर पाए। निलंबित कर्मचारी शोभा वर्मा के प्रकरण के शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। 

जसपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक सचिव के निरीक्षण की सूचना पहले से ही होने पर सबकुछ चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया था। स्टाफ, दवा, सफाई आदि चौकस था। लेकिन मरीजों और तीमारदारों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। कहा कि इतनी सफाई कभी नहीं रहती। स्टाफ नदारद रहता है। जनरेटर नहीं चलता। दवा बाजार से खरीदने को कहा जाता है। यह भी कहा कि सिंधन कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट नहीं जाता।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सीएमओ डा.संतोष कुमार ने सफाई दी कि पूरे देश में डाक्टरों की कमी है। इसलिए फार्मासिस्ट से काम चलाया जा रहा है। जसपुरा सीएचसी अधीक्षक के लेटलतीफ आने की भी शिकायत की गई। सचिव ने पैलानी थाना और तहसील का भी निरीक्षण किया। यहां सचिव ने तहसील परिसर में पौध भी लगाए। उनके साथ डीएम डीपी गिरि, सीडीओ हीरालाल, एसडीएम सुरेंद्र यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल सहित सीडीओ के आशु लिपिक अनूप रावत इत्यादि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें