फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्दी में पेट दर्द के रोगी बढ़े, 10 भर्ती

Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रविवार को ट्रामा सेंटर में सर्दी लगने से पीड़ित मासूमों समेत 10 लोगों को भर्ती किया गया। इन्हें सर्दी, सीने में दर्द व पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रविवार को बरगहनी गांव निवासी गनेश कुमारी (55), शांतिनगर निवासी अनिल (22), छोटी बाजार निवासी कोमल (13), अतराहट गांव निवासी रामऔतार (75), अलीगंज निवासी सुरेश (46), गोधनी गांव निवासी मीरा (45) को भर्ती किया गया।
इनके अलावा जेल रोड निवासी डनकी (60), पिपरहरी निवासी शिवा (2), गूलर नाका मोहल्ला निवासी मोहम्मद उवैश (15 माह), मर्दननाका निवासी अलफैज (12) को सर्दी लगने से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है। ट्रामा सेंटर की ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी लगने के पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान का कहना है कि सर्दी में सीने दर्द, दस्त या कंपकंपी होने पर तत्काल जिला अस्पताल में दिखाएं। इन दिनों दिन में धूप निकल रही है। बेहतर है कि मासूमों को धूप में गर्म कपड़े पहनाकर लिटाएं। वृद्ध भी एक से आधा घंटे धूप में जरूर बैठें। इससे शरीर में गरमाहट रहेगी। बच्चों को खुले में न नहलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें